![]() |
Tiktok rating down news |
Related: Google to launch 5G smartphones
1. फैज़ल सिद्दकी की TikTok वीडियो
यह विवाद फैसल सिद्दीकी की एक वीडियो से शुरू हुआ। फैज़ल सिद्दिकी के इस TikTok वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं यहां पानी को एसिड के रूप में दर्शाया गया था, पानी को लड़की पर फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों को दर्शा रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को बढ़ावा देने के आरोप में tik tok ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका
जब यह बात राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) तक पहुंची दो उन्होंने इस विषय पर tik tik को लिखा था। जिसमें एक tik tok यूजर द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले और अपराध का महिमा मंडन किया गया है और साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को तुरंत इसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद tik tok ने फैजल सिद्दीकी की वीडियो और उसका tik tok एकाउंट निलंबित कर दिया गया है।
2. You Tube vs Tik tok
You tube ने Carryminati का video हटाया
You tuber Carryminati की द्वारा जारी की गई YouTube vs TikTok: The End नाम की वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि इस वीडियो के publish होने के 2 घंटे में ही इस वीडियो को मिलियंस ऑफ व्यूज मिल चुके थे लेकिन अब यूट्यूब ने इस वीडियो को साइबर बुलिंग गाइडलाइन के उल्लंघन का हवाला देते हुए अपने प्लेटफॉर्म से carryminati की वीडियो को हटा दिया है।
3. भारत और चाइना का सीमा विवाद
टिक टॉक पर आरोप
आप देखेंगे कि भारत में tik tok का सफर काफी विवादों भरा रहा है। पहले भी कोर्ट में tik tok को बैन करने को लेकर सुनवाई की जा चुकी है किंतु सरकार द्वारा tik tok को बैन नहीं किया गया था। टिक टॉक पर हमेशा ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, भद्दे कंटेंट, एसिड अटैक को बढ़ावा देने, सेक्सुअल कंटेट को लेकर आरोप लगते रहे हैं।
Tik Tok को बैन कराने के लिए भारतीय आगे आए
Tik Tok को बैन कराने के लिए सोशल मीडिया पर इन दिनों #BANTIKTOK ट्रेंड कर रहा है। Twitter पर ट्रेंड होते #BanTikToklnlndia को इस एप की रेटिंग में कमी आने की सबसे अहम वजह माना जा रहा है और साथ ही वीडियो के फोटो और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए गए। साझा किए गए पोस्ट में tik tok को negative rating और negative comment देने को कहा गया। बहुत से लोगों ने केवल tik tok को निगेटिव रेटिंग देने के लिए उसे डाउनलोड किया था। इसका नतीजा यह निकला कि tik tok rating down हो गई।
क्या आपने भी tik tok ऐप को नेगेटिव रेटिंग दी है? क्या आपने भी tik tok ऐप को अपने मोबाइल से हटाया है?
Hamesha ki bahut accha.
जवाब देंहटाएंवर्तमान परिस्थितियों का आंकलन करके लेख प्रस्तुत करना भी सराहनीय कार्य हैं ।
जवाब देंहटाएंटिप्पणी पोस्ट करें
Please do not enter any spam link in the comment box